संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के होनहारों ने दयाल सिंह कॉलेज करनाल और गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट में आयोजित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
छात्र सौरभ ने दयाल सिंह कॉलेज में आयोजित पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नितिन वर्मा व सुमित आनंद ने गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है बल्कि संपूर्ण विकास के लिए विद्यार्थियों को सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। प्रतिस्पर्धा मनुष्य को आगे बढ़ने, कुछ अलग करने व स्वयं का मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक है।