फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आरडब्ल्यूए के दोबारा प्रधान बने सत्यवान देशवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रेजिडेंशियल वेल्फेयर एसोसिएशन चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया। जिसमें सत्यवान देशवाल आरडब्ल्यूए के दोबारा प्रधान बने हैं।
विज्ञापन

रेजिडेंशियल वेल्फेयर एसोसिएशन का चुनाव रविवार को एसोसिएशन के संरक्षक, संस्थापक व राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार की देखरेख में किया गया। एसोसिएशन ने संस्थापक प्रधान स्व. प्रेमचंद गुप्ता को श्रदांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। डॉ. रामनिवास जंगम को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद निर्वाचन की कार्रवाई शुरू की गई। पहले जनरल बॉडी ने 11 सदस्यों को एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनने के लिए नियुक्त किया। इसके उपरांत इन 11 सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। सत्यवान देशवाल को एक बार फिर प्रधान निर्वाचित किया। इसके साथ बिजेंद्र सिंह को उपप्रधान, सुरेश भारद्वाज को सचिव, धर्मपाल को उपसचिव, अजय कुमार दहिया को कैशियर नियुक्त किया गया। छह कार्यकारिणी सदस्यों में दो महिला शालू व राजेश को जगह दी। इनके अलावा कर्मबीर ढांडा, रामेश्वर खेंची, कर्ण सिंह मलिक व राकेश मान सदस्य नियुक्त किया। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने आरडब्ल्यूए को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए कॉलोनी के विकास व अन्य मुद्दों को लेकर फैसला लेती है। वे विकास कार्यों में एसोसिएशन का पूरा सहयोग करेंगे। उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें