विजेता सतीश कुमार रावल को पत्र सौंपते एसडीएम अमित कुमार। संवाद
सनौली। बापौली पंचायती समिति के वार्ड-3 का उप चुनाव सतीश कुमार रावल ने 1021 वोटों से जीत लिया है। सतीश कुमार रावल को 1398 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी विजेता रहे। जसबीर सिंह को 377 वोट मिले। समिति में 1794 लोगों ने मतदान किया। पंचायत समिति के सदस्य के चुनाव के लिए रविवार को राजकीय विद्यालय बापौली में सुबह मतदान शुरू किया।
एसडीएम समालखा अमित कुमार की देखरेख में अधिकारियों ने मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई। प्रशासन और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखा। चुनाव में 1794 लोगों ने मतदान किया। इसके बाद मतों की गणना की। सतीश कुमार रावल को 1398 और जसबीर सिंह को 377 वोट मिले। 19 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है। चुनाव अधिकारी एसडीएम अमित कुमार ने सतीश कुमार रावल को विजेता घोषित किया। सतीश कुमार रावल ने ग्रामीणों का आभार जताया और गांव के विकास कार्यों को तेज करने का दावा किया। इस मौके पर बीडीपीओ शक्ति सिंह, सहायक पवन के अलावा विजेता सतीश मौजूद रहे।