फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरपंचों ने ई-टेंडरिंग के विरोध में धरना दे जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली-बापौली ब्लॉक के सरपंचों ने ईं-टेंडरिंग के विरोध में धरना देकर रोष जताया। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन सनौली के प्रधान टिंकू देशवाल ने विकास कार्यों के लिए लगाए जाने वाले अनुदान को बढ़ाने की मांग की है। खंड कार्यालय पर मांगें न मानने पर सरकार की ई-टेंडरिंग पर नारेबाजी कर रोष जताया। सनौली ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान टिंकू देशवाल ने कहा कि ईं-टेंडरिंग रद्द नहीं होगी, तब तक गांवों में पंचायतें विकास कार्य नहीं कराएंगी। इसे रद्द करने पर ही गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे सरपंच गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्यों को कराने में भागीदारी कर सकते हैं। इससे पंचायत राज को भी मजबूती मिलेगी। ब्लॉक के सरपंच एसोसिएशन उप प्रधान राजेंद्र रावल छाजपुर, सरपंच संजय त्यागी सनौली, सरपंच शकुंतला, सरपंच प्रतिनिधि सुशील कुमार, सरपंच राजदीप, खुर्शीद अहमद, गुलसन सरपंच आदि ब्लॉक के सरपंचों ने ईं-टेंडरिंग का विरोध किया। इस अवसर पर सरपंच संजय त्यागी सनौली खुर्द, सरपंच राजेंद्र रावल छाजपूर कला, सरपंच राजदीप रावल रिशपूर, गुलसन सरपंच मौहाली, सरपंच दलबीर रंगा अधमी, सरपंच एसोसिएशन ब्लॉक प्र धान सरपंच प्रि तिनिधि टिंकू देशवाल कुराड, सरपंच मोहसिन, सरपंच बलिंद्र, सरपंच प्र तिनिधि खुर्शीद अहमद राणा माजरा, सरपंच प्रतिनिधि सुशील कुमार जलालपुर प्रथम सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें