फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरपंचों को दिया दिसंबर मे 10-10 सोलर लगवाने का लक्ष्य

Thu, 04 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी लेते सरपंच।
विज्ञापन
समालखा। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना पीएम सूर्य घर योजना को सफल बनाने के लिए बिजली निगम ने अब ग्राम पंचायतों का सहारा लिया है। इसी कड़ी में उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को समालखा बिजली निगम के एसडीओ शिव कुमार ने बीडीपीओ कार्यालय में खंड के सरपंचों, ग्राम सचिव की बैठक लेकर सूर्य घर योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की और प्रत्येक सरपंच को दिसंबर में अपने-अपने गांव में कम से कम 10 सोलर कनेक्शन लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया। सरपंचों ने अपनी ओर से अधिकारियों को सहयोग करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर योजना को शुरू हुए एक वर्ष हो चुका है। समालखा में पिछले एक वर्ष के दौरान कुल 150 सोलर सिस्टम ही लग पाए। समालखा निगम ने अब मार्च माह तक 350 सोलर कनेक्शन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निगम ने इस महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने के लिए जहां अपने जेई व लाइनमैन को 10 -10 सोलर कनेक्शन प्रति माह लगवाने का लक्ष्य दिया है। इसलिए योजना की सफलता के लिए बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं को जागरूक करने में लगे हैं। योजना के तहत मिलने वाले अनुदान सहित अन्य सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। एसडीओ शिव कुमार ने बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीपीएल परिवार के लिए सोलर लगाना लगभग मुफ्त में है। बैंक से मामूली ब्याज पर ऋण लेकर सोलर लगाया जा सकता है। केंद्र व राज्य सरकार से दो किलोवाट पर मिले 60 और 50 हजार के अनुदान से उसकी भरपाई की जा सकती है। इतने ही रुपये दो किलोवाट के कनेक्शन पर खर्च होते हैं। इसके लिए कागजी कार्रवाई में सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसी और निगम कर्मचारी सहयोग करते हैं। केंद्र की ओर से हर उपभोक्ताओं को दो किलोवाट के लिए 60 हजार और तीन किलोवाट के लिए 78 हजार रुपये तक अनुदान मिलता है।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय में पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी लेते सरपंच।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें