समालखा। विधानसभा चुनाव को लेकर जीटी रोड स्थित केशव होटल में शुक्रवार को समालखा खंड के सरपंचों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समालखा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जयपाल महावटी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरपंचों ने अपने-अपने विचार रखे।
पट्टीकल्याणा के सरपंच मुकेश ने कहा कि हमें एकजुट रहना है, एकजुटता से ही हम सब की भलाई है। हम जो फैसला लेंगे एक साथ लेंगे चुनावों की बाबत एकजुटता से ही फैसला लेंगे। हम सभी वहां जाएंगे जहां हमारा मान सम्मान होगा और हमारी मांगे पूरी करने का दृढ़ विश्वास मिलेगा। जो भी पार्टी हमारे हक की लड़ाई में हमारा साथ देगी हम वहीं जाएंगे। प्रधान जय पाल ने बताया की बैठक में तय हुआ है की सभी सरपंच 15 सितंबर को दोबारा बैठक कर फैसला लेंगे। इस मौके पर किवाना सरपंच चैनपाल, गढ़ी त्यागयान सरपंच अजब सिंह, कपिल देहरा, संदीप बिहौली, बंटी बसाड़ा, ओम प्रकाश शहरमालपुर, कृष्ण मुरारी जौरासी, दिलबाग आट्टा, सुखबीर करहंस, प्रेम ढिंढार, सुनील डिकाडला, दीपक पावटी, देवेंद्र हलदाना व सुनील त्यागी बुढ़नपुर मौजूद रहे।