बैठक में महिलाओं से बातचीत करती सरपंच शकुंतला। संवाद
सनौली। सनौली खंड के छाजपुर खुर्द गांव की महिला सरपंच शकुंतला हर रोज हाईटेक ग्राम सचिवालय स्थित सरपंच कार्यालय में महिलाओं व पुरुषों के साथ बैठक कर गांव के विकास कार्यों पर चर्चा करती हैं। सरपंच ने बताया कि उन्होंने एमए तक पढ़ाई की है। वे महिलाओं के साथ बैठक में विकास कार्यों के साथ उनकी समस्याओं पर भी चर्चा करती हैं। साथ ही खंड व जिला प्रशासन की बैठकों में भी अपनी व गांव की बात रखती हैं। गांव की महिलाओं में भी जागरूकता आई है। वे गांव स्तर पर बैठकों में शामिल होती हैं और गांव की समस्याओं के समाधान पर खुलकर बात करती हैं। संवाद
बैठक में महिलाओं से बातचीत करती सरपंच शकुंतला। संवाद