फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरपंच, मेयर और विधायक टीबी मरीजों को ले सकेंगे गोद

विज्ञापन
डॉ. लाभ​ सिंह। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
स्वीटी सांगवान
विज्ञापन

पानीपत। टीबी से ग्रस्त मरीजों के लिए अब जनप्रतिनिधि भी मददगार बन सकेंगे। सरपंच, मेयर, विधायक और अधिकारी टीबी के मरीजों को गाेद ले सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पहल करने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क भी किया है। योजना के तहत गोद लिए मरीज के प्रोटीन युक्त आहार का जिम्मा उन्हें उठाना होगा। वे महीने में एक बार भी यह खर्च दे सकते हैं।
जिले में मौजूदा समय में टीबी के 3856 मरीज हैं। इनमें से 2821 को गोद लिया चुका है। बाकी के लिए विभाग लगातार जागरूक कर रहा हैं। नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने इसके लिए मेयर कोमल सैनी से उनके कार्यालय में मिले और उन्हें मरीज गोद लेने के लिए जागरूक किया। मेयर ने 540 मरीज गोद लेने का आश्वासन दिया। इसके साथ एक टीम समालखा एसडीएम से मिली। उन्होंने पांच मरीज गोद लेने के आश्वासन दिया। बीडीपीओ के माध्यम ग्राम पंचायत सरपंचों से भी संपर्क साधा जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
मरहम बाॅक्स रख रहा नजर
जिला नागरिक अस्पताल को 30 मरहम बॉक्स मिले हैं। जो मरीजों के दवा पर नजर रख रहे हैं। यह धीरे-धीरे टीबी मरीजों की संख्या कम करने में मदद करेगा। पिछले सप्ताह समालखा की एक महिला ने एक समय की दवा नहीं ली थी। चिकित्सकों को मरहम बॉक्स के माध्यम से इसका संदेश मिला था। इसके बाद महिला को दवा दिलवाई थी। अधिकारियों का मानना है कि नियमित रूप से दवा लेने पर टीबी को खत्म किया जा सकता है।

गोद लिए मरीजों को दी जाती है प्रोटीन युक्त डाइट
डॉ. लाभ सिंह ने बताया टीबी मरीज को गोद लेने वाला व्यक्ति प्रत्येक महीने प्रोटीन युक्त डाइट देता है। जिसमें मुख्य रूप से दाल, सोयाबीन, पाउडर या कोई भी प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ हो सकता है। टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त डाइट मिलने से उनके ऊपर आर्थिक बोझ कम हो जाता है और दवाओं का असर भी जल्दी होता है। इससे नियमित रूप से दवा लेने पर व्यक्ति फिर से स्वस्थ हो जाता है।
विज्ञापन



वर्जन :
टीबी से मुक्ति के लिए लगातार काम किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ नए मरीजों की भी तलाश की जाती है। निक्षय पोषण योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को टीबी के मरीज गोद लेने के लिए बताया जा रहा है।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें