रोहित उर्फ सोनू की हत्या के मुख्य आरोपी दीपक निवासी वीवर्स कॉलोनी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को तफ्तीश के लिए थाना मॉडल टाउन पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस आरोपी दीपक से हत्याकांड के बारे में विस्तृत जानकारी लेगी। वहीं पुलिस वारतदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद करने की कोशिश करेगी।
रोहित की हत्या के दूसरे आरोपी सिपाही सुनील को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान सिपाही सुनील ने बताया था कि बुधवार रात को रोहित के सिर में गोली दीपक ने मारी थी।
दीपक ने रोहित पर उसकी पत्नी से संबंध रखने का आरोप लगाया था। जिससे दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। रोहित को गोली मारने के बाद दोनों ने उसके शव को नहर में फेंकने का भी प्लान बनाया था।
लेकिन कालू पीर के पास ही बाईक अनियंत्रित हो गई थी। जिससे रोहित का शव बाईक से नीचे गिर गया था। नशे में होने के कारण दीपक और सिपाही सुनील उसे नहीं उठा सके और शव को वहीं फेंक कर चले गए थे।