फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत के संयम गुप्ता बने इसरो के वैज्ञानिक, स्कूल का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र संयम गुप्ता का चयन इसरो (अंतरिक्ष विभाग) में वैज्ञानिक (राजपत्रित ए अधिकारी) के पद पर हुआ है। उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी) तिरुवनंतपुरम से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एवियोनिक्स) में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है।
विज्ञापन

संयम गुप्ता की यह उत्कृष्ट उपलब्धि दयाल सिंह संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है और वर्तमान छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार, मित्रों और अध्यापकों को दिया है। बचपन से ही विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति गहरी रुचि रखने वाले संयम गुप्ता ने कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इसरो में चयन की खबर मिलते ही परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. विनीता कुमार तोमर ने संयम गुप्ता को बधाई दी है और कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय और क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे देश के युवाओं को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें