फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों की गंदगी से अटा शहर सात घंटे में चकाचक

Tue, 01 Sep 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कई राज्यों से आए लाखों डेरा प्रेमियों ने मंगलवार को शहर को गंदगी से निजात दिला दी। मंगलवार का दिन पानीपत के लिए बेहद खास रहा। औद्योगिक और धार्मिक नगरी को मंगलवार को गंदगी से आजादी मिल गई।  विभिन्न राज्यों और विदेशों से पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के करीब पांच लाख सेवादारों ने शहर के हर गली कूचे में जाकर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां और परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने  सानौली रोड पर संजय चौक के पास से सफाई महाअभियान 'स्वच्छ भारत हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप  का आगाज किया। गुरु ने स्वयं झाड़ू लगाई तथा उसके पश्चात झंडी दिखाई और गुब्बारे छोड़े। इससे पहले उन्होंने हूटर बजाकर सेवादारों को सफाई महाअभियान में जुट जाने का आह्वान किया।

इसके बाद पूरे शहर में एक साथ सभी जगहों से सफाई कार्य आरंभ हो गया। डेरा श्रद्धालु जिस भी रोड, गली से गुजरे वो गंदगी मुक्त हो गया।  सड़क के दोनों ओर वर्षों से जो नाले गंदगी से अटे रहते थे सफाई के बाद उन नालों की सूरत बदली हुई नजर आई।
विज्ञापन


मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना
सफाई महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरु ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि सफाई महाअभियान का मुख्य लक्ष्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। सफाई अभियान की शुरुआत 2011 से की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे अपनाया है।  उन्होंने कहा कि जहां भी सफाई अभियान की जरूरत होगी वे उनके समर्थक, वहां जाकर सफाई जरूर करेंगे और नागरिकों से भी आह्वान करते हैं कि वे भी अपने आसपास के क्षेत्र को अपने रसोईघर, बेडरूम की तरफ साफ रखें । वातावरण साफ होगा तो बीमारियां भी नहीं फैलेंगी।  

बढ़-चढ़कर भाग लें लोग
कृष्णलाल पंवार ने कहा कि  डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए गए इस अभियान से लोगों को सीख लेनी चाहिए। ये एक बहुत बड़ा अभियान है।  उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को काफी महत्व देते थे।  आजादी के इतने साल बाद भी अगर हम स्वच्छता को अपना सामाजिक कर्तव्य नहीं मानते तो इससे बुरी बात दूसरी और कोई नहीं है।  अभियान में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

सरकार इजाजत दे तो नदियों की भी कर देंगे सफाई
गुरु राम रहीम इंसां ने कहा कि हमारा देश नंबर वन है। अगर यहां के निवासी सफाई रखें तथा यातायात नियमों की पालना करें तो इस देश जैसा देश पूरे विश्व में नहीं। यहां हर तरह का मौसम होता है, हरियाली है, खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि वे यमुना नदी में सफाई करने के लिए अनुमति चाहते हैं, अगर सरकार देश के सभी धार्मिक नगरों की साफ सफाई रखने की अनुमति भी दे तो वहां भी सफाई कर देंगे। इससे पहले ऋषिकेश से लेकर रुड़की तक गंगा की सफाई की थी, जिसमें 7 लाख सेवादारों ने महज 7 घंटे में 11 लाख मीट्रिक टन कचरा निकाला था।

फिल्म का भी प्रचार
पानीपत में सफाई अभियान के दौरान गुरु राम रहीम इंसां ने अपनी आने वाली फिल्म का भी प्रचार किया। उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि एमएसजी -2 द मैसेंजर सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है।  उन्होंने बताया कि फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह जंगली असभ्य लोग भी मेडिटेशन के द्वारा बदल सकते हैं। फिल्म में नशे, बाल विवाह, भूत प्रेत इत्यादि बहुत सी बुराइयों के बारे में संदेश दिया गया है।

परी को गोद लेने के लिए कहा हां
सत्संग के दौरान  कुछ पत्रकारों ने गुरु राम रहीम इंसां से सिविल अस्पताल में मां द्वारा ठुकराई नन्ही परी की कहानी सुनाई तो उन्होंने बच्ची को गोद लेने के लिए हां कर दी। उन्होंने कहा कि उनके आश्रम में पहले से ही 29 बेटियां पल रही हैं।  उन्होंने कहा कि ऐसी मां  मां नहीं कलंक है मां के नाम पर जो बेटी का त्याग करती हो।

यूं चला सफाई का दौर
पानीपत के 24 वार्डों को 6 जोनों में बांटकर सेवादार सफाई कार्य में जुट गए। केंद्र सरकार द्वारा चलाए स्वच्छ भारत अभियान का सपना भी डेरा सेवादारों के अथक प्रयास से साकार होता नजर आया। सेवादारों ने इंडस्ट्रियल एरिया, इंदिरा कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी, हरिबाग कॉलोनी, बत्रा कॉलोनी, पूरेवाल कॉलोनी, रोशन लाल कॉलोनी, गुरुनानकपुरा, कुलदीप नगर, भारत नगर, अर्जुन नगर, गोपाल कॉलोनी, सेक्टर 6, संत नगर, लघु सचिवालय, गाबा कॉलोनी, हरिनगर, रामपुरा कॉलोनी, विशनस्वरूप कॉलोनी, बाबरपुर मंडी, गांव नांगल खेड़ी, विकास नगर, एनएफएल कॉलोनी, नई अनाज मंडी, राजनगर, आजाद नगर, किशनपुरा, शिवनगर, संजय कॉलोनी, शुगरमील कॉलोनी, न्यू सैनीपुरा कॉलोनी, जाटल रोड, मॉडल टाउन, शांति नगर, विराट नगर, गांधी कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी, गीता कॉलोनी, रेलवे रोड व रेलवे स्टेशन, महावीर कॉलोनी, खटीक बस्ती, सेक्टर-29, पार्ट-1 व 2, सेक्टर-25, पार्ट 1 व 2, मलिक एन्कलेव, सेक्टर-24, एकता विहार, नलवा कॉलोनी, वीर नगर, सेक्टर-11, घोंसली, सेक्टर-12, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नई सब्जी मंडी, गंगापुरी रोड, पुरानी सब्जी मंडी, दया बस्ती, ऋषि कॉलोनी , नगर निगम कार्यालय, बस स्टैंड, न्यू सुखदेव नगर, माई जी कॉलोनी, देव मूर्ति कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, किला, कप्तान नगर, राजीव कॉलोनी, कलंदर चौक, जैन मोहल्ला, अमर भवन चौक, 10 वार्ड, 11 वार्ड, हाली कॉलोनी, बलजीत नगर, धूप सिंह नगर, विधा नंद कॉलोनी, सनौली रोड, आशोक बिहार, जगदीश कॉलोनी, दलवीर नगर, कुटानी रोड़, डाबर कॉलोनी, भारत नगर, श्रीराम कॉलोनी, तहसील कैंप, वधावा राम कॉलोनी, रमेश नगर, प्रकाश नगर, बीचपडी, नूरवाला, दीनानरंग कॉलोनी, बरसत रोड, ज्योति कॉलोनी, यमुना एन्कलेव, सेक्टर-13-17, सेक्टर-18, अंसल कॉलोनी ,मतलौडा, सौदापुर इत्यादि क्षेत्रों की सूरत ही बदल दी। जो इलाके वर्षों से गंदगी से अटे हुए थे, उनकी सूरत बदली हुई नजर आई।

सभी की बराबर भागीदारी
सफाई महाअभियान में हर उम्र का छोटा बड़ा, युवा बुजुर्ग, महिला पुरुष सभी शामिल हुए तथा सभी ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सफाई की। इसमें दिल्ली स्थित एम्स के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप शर्मा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा शर्मा, विदेशों से आए भारतीय मूल के नागरिक गुरजीत इंसां सिंगापुर, शिवाली इंसां-विशाल इंसां (पति पत्नी) और 3 साल की बेटी अलीशा दुबई से आए हुए थे।  इस अवसर पर दो शादियां भी हुईं। दो जोड़ों ने गुरुजी के सान्निध्य में एक-दूसरे को दिल जोड़ माला पहनाकर जीवनसाथी स्वीकार किया। नवविवाहित दंपति के परिजनों ने इस अवसर पर मरणोपरांत शरीर दान , नेत्रदान व जीते जी गुर्दा दान का भी प्रण लिया।

ये रहे मौजूद
महाअभियान में पर्यटन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पानीपत शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, नीलोखड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मोदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहूजा, महापौर सुरेश वर्मा, उपमहापौर काजल बठला, बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश वर्मा सहित विभिन्न वार्डों के नगर पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

300 ट्राली और 50 जेसीबी से हुई सफाई
सफाई महाअभियान में लाखों सेवादारों ने सफाई कार्य तो किया ही साथ ही गंदगी को उठाने में भी अहम भूमिका निभाई। सेवादार अपने साथ 300 ट्रैक्टर ट्रालियां, 50 जेसीबी मशीनें लेकर आए। इसके साथ ही सभी जोनों में सेवादारों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था की गई थी। सेवादारों ने सभी क्षेत्रों से गंदगी एकत्रित कर उन्हें ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से निंबरी में बनाए गए डंपिंग स्टेशन पर पहुंचाया।

गांव सोदापुर मे चला सफाई अभियान
महा सफाई अभियान के तहत डेरा प्रेमियों ने गांव सोदापुर में सोमवार को सफाई अभियान चलाया। गांव सोदापुर में अंबाला व पंजाब की संगत ने सफाई की। गांव के बस स्टॉप के पास एक नाला जो कि दो साल से बंद पड़ा था। उसको डेरा प्रेमियों ने साफ कर दिया जिसके कारण दुकानों के सामने अब गंदा पानी नहीं ठहरेगा।

रही जाम की स्थिति
पंजाब व सिरसा की तरफ से काफी संख्या में डेरा प्रेमियों के वाहन आने के कारण असंध रोड पर 8:05 बजे जाम लग गया। यह जाम नौ बजे पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद खुलवाया। जानकारी के अनुसार सेंट मेरी स्कूल की तरफ वाहन मुड़ रहे थे। रास्ते में एक कार बंद हो गई। एक दूसरे से आगे आने की होड़ में वहां पर जाम लग गया। कुछ ही देर में जाम खुखराना व दूसरी तरफ लाल बत्ती तक पहुंच गया। जाम लगने के बाद पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें