फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 5000 मीटर दौड़ में रोहतक की संजना और झज्जर के राहुल रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल परिसर में दो दिवसीय 12वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसका उद्घाटन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ग्रीवेंसेज कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने पांच किलोमीटर पुरुष एवं महिला वर्ग की रेस को झंडी दिखाकर किया। चैंपियनशिप में प्रदेशभर के करीब 800 खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पदक विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि राज्य स्तर की इस चैंपियनशिप के बाद 64वीं राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 30 सितंबर तक रांची (झारखंड) में होगा। 100 मीटर दौड़ में फरीदाबाद के राजा बाबू ने स्वर्ण, सोनीपत के आशीष ने रजत और यमुनानगर के नुजरत ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर रेस में चरखी दादरी के आशीष फोगाट ने पहला, सोनीपत के रमन डागर ने दूसरा और फतेहाबाद के राहुल सिवाच ने तीसरा स्थान हासिल किया।
1500 मीटर रेस में मोहन (चरखी दादरी) ने स्वर्ण, अमित कुमार (रेवाड़ी) ने रजत और अंकित (सोनीपत) ने कांस्य पदक जीता। 5000 मीटर में राहुल (झज्जर) ने पहला, अकिंत (सोनीपत) ने दूसरा और बिट्टू (जींद) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्रो इवेंट में पुरुष वर्ग के हैमर थ्रो में गौरव (सोनीपत) ने स्वर्ण, नितिन मलिक (हिसार) ने रजत और अमित पुंढीर (यमुनानगर) ने कांस्य पदक हासिल किया। जबकि डिस्कस थ्रो में निर्भय (भिवानी) ने पहला, प्रतीक मान (सोनीपत) ने दूसरा और अभिमन्यु (जींद) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में अविनाश (रेवाड़ी) स्वर्ण, मोहम्मद अता साजिद (फरीदाबाद) रजत और दीपक (भिवानी) कांस्य पदक विजेता रहे। 3000 मीटर स्टेपल चेज में सोनीपत के रितेश ने स्वर्ण, रेवाड़ी के हेमंत ने रजत और झज्जर के धर्मेंद्र ने कांस्य जीता। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी कुलदीप अहलावत, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, चैंपियनशिप डायरेक्टर जितेंद्र बांगर, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें