फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परचून की दुकान का शटर तोड़कर 60 हजार रुपये की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की गोपाल कॉलोनी में चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। मूल रूप से बिहार के गोपालगंज निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने गोपाल कॉलोनी में एक छोटी सी परचून की दुकान कर रखी है। शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी रिंकी सुबह साढ़े पांच दुकान खोलने पहुंची तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। गल्ले से चोर 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन




अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने शुक्रवार को पानीपत-हरिद्वार बाईपास सनौली फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से हथियार के आरोप में आर्यन उर्फ बाबर निवासी रसलापुर को गिरफ्ताार किया। सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसने चार माह पहले कैराना के एक युवक से 12 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदा था। शनिवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र में निंंबरी गांव के पास कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गए। पत्नी ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। धनसौली गांव निवासी महिला बबीता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल को वह और उनके पति मंजीत मोटरसाइकिल से पानीपत से धनसौली गांव जा रहे थे। जैसे ही वह निंबरी गांव में मंदिर के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। महिला का कहना है कि उनके पति को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें