जीटी रोड से गुजरते कांवड़िये। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों से सनौली रोड सड़क शिवमय हो रही है। मुख्य हरिद्वार-सनौली रोड पर कांवड़ियों के जयकारे गुंज रहे हैं। दिन प्रतिदिन कांवड़ियों की बढ़ती संख्या से सनौली रोड शिवमय दिखाई दे रहा है। शिव भक्त अनेक प्रकार की कांवड़ लेकर जय भोले बम-बम भोले के जयकारे के साथ नाचते भजन गाते आ रहे हैं। कांवड़ लाने वालों में हर उम्र के महिला पुरुष शामिल हैं। प्रशासन ने सड़क किनारे लगे भंडारों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। संवाद