फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये साधना जीवन संवार देती है : अरुण मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में मंगलवार को अरुण चंद्र मुनि ने पंंक्तियों के साथ प्रवचनों में लोगों को मानवता के बारे में जागृत किया। उन्होंने ये साधना जीवन संवार देती है, खोल देती है मुक्ति का द्वार भजन गाया। प्रवचन सभा में अभिषेक मुनि, अभिनंदन मुनि और अमृत मुनि महाराज भी विराजमान रहे। अरुण चंद्र मुनि ने कहा कि कर्मों का बंधन हमारी प्रवृत्तियों से है लेकिन मुक्ति सेवा, संयम और सुमिरन से ही संभव है। जहां-जहां दुख है वहां-वहां क्रिया है और जहां क्रिया है वहां कर्म बंधता है। जीवन को समझने के लिए तीर्थंकरों की वाणी में उतरना आवश्यक है। जीव कर्मों में स्वतंत्र है पर भोगने में परतंत्र। इसलिए जब दुख आता है तो आत्मा पुकारती है हे मेरे प्रभु मुझे मुक्ति का मार्ग दिखाओ। आत्म निंदा और प्रायश्चित से ही कर्मों की निर्जरा होती है। उन्होंने भावपूर्ण स्वर में प्रार्थना सुनाई जो जन-जन की आत्मा को छू गई कि अर्ज मेरी सुन लो जानोजान, इसी जन्म में कर दो मेरे कर्मों का भुगतान, मेरे लहू से पूरा कर लो, मेरे कर्मों का भुगतान। कार्यक्रम में स्थानीय और दूर दराज के स्थानों से श्रावक पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें