फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली खुर्द की टीम ने यूपी सहपत को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बापौली-सनौली। कारगिल शहीद रिशीपाल त्यागी स्मारक के पास युवा पलटन एकेडमी द्वारा खेल मैदान सनौली खुर्द में रविवार को एक दिवसीय नेशनल ऑपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यूपी के सहपत, इस्सोपुर व बागपात सहित जिले की आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें सनौली खुर्द की टीम ‎प्रथम, गांव सहपत यूपी की टीम द्वितीय और बागपत यूपी की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सरपंच संजय त्यागी, कोच अंग्रेज दहिया ने खिलाडियों से परिचय कर कबड्डी प्र‎तियोगिता का शुभारंभ किया। सरपंच संजय त्यागी ने कहा कि खेल का हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलो से जहां शरीर हष्ट-पुष्ट होता है, वहीं आपसी प्यार-प्रेम की भावना भी उत्पन्न होती है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेल के माध्यम से माता-पिता व गांव के साथ जिले व क्षेत्र का भी नाम रोशन किया जा सकता है। इसलिए हमें खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें