फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली खुर्द ने अवैध रूप से संचालित सब्जी केंद्र को बंद कराने की मांग पहुंची डीसी दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली खुर्द गांव में अवैध रूप से संचालित सब्जी केंद्र को बंद कराने की मांग जनता समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के सामने पहुंची। इसके साथ पेंशन अन्य मामलों से जुड़ी 43 शिकायत पहुंची। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता समाधान शिविर वीरवार को जिला सचिवालय में लगाया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान करना तय करें। इनका निश्चित समय अवधि में समाधान करना है। इसमें लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान में देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी शिविर में आने वाली समस्याओं का गहनता से अध्ययन करें व जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करें। निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने जनसमस्या की सुनवाई की।
सिवाह गांव के पवन व उनकी पत्नी ने बताया कि वे दोनों विकलांग हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर पानी की समस्या है। जन स्वास्थ्य विभाग से पानी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने कार्रवाई करने की निर्देश दिए। बिजेंद्र ने विकलांगता आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। सनौली खुर्द के दिनेश अवैध रूप से संचालित सब्जी के केंद्र को बंद कराने की मांग की। उन्होंने सब्जी मंडी के दुष्परिणाम भी प्रशासन के सामने रखे।
विज्ञापन

मीनू ने अपनी फैमिली आईडी से मीटर हटवाने की अपील की। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, एसडीओ वीरेंद्र दहिया, कृषि विभाग के एसडीओ राधे श्याम, मत्स्य अधिकारी अनुज कुमारी व डीपीओ परमिंदर कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें