सनौली। पुराना हरिद्वार रोड पर सनौली खुर्द मैन अड्डे की सड़क का प्रस्ताव पास हो गया है। विभाग ने इसका टेंडर भी लगा दिया है। इससे बापौली और सनौली खंड के तीन दर्जन गांवों के लोगों ने राहत की सांस मिलेगी।
पुराने सनौली हरिद्वार रोड को पानीपत शहर के संजय चौक से लेकर कुराड़ फार्म तक करीब दस किमी के एरिया में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से एचएसआरडीसी द्वारा फोर लेन बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य शुरू हुए करीब एक वर्ष पूरा हो चुका है। लेकिन अभी भी गांव छाजपुर, निंबरी व उग्राखेडी के पास कई स्थानों पर यह रोड पूरा नहीं बन पाया है। जिसके चलते इस रोड से रोजाना गुजरने वाले कई हजार वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी रोड से होकर बापौली व सनौली खुर्द ब्लाकों के करीब 40 गांवों के ग्रामीण पानीपत शहर आते-जाते हैं और पानीपत शहर व यूपी का जोड़ने वाला यहीं मुख्य सड़क है।
इस सडक पर अभी भी कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए है तो कही पर रोडे पडे हुए है। बता दे कि यह रोड पहले नेशनल हाईवे होता था। लेकिन करीब सवा साल पहले सिवाह गांव जीटी रोड से लेकर यूपी जाने वाला नया हाईवे 709 एडी चालू हो गया तो इस रोड को एनएचएआई ने हरियाणा स्टेट को सौंप दिया गया था।
इस रोड को अब एचएसआरडीसी द्वारा ही फोर लेन बनवाया जा रहा है। फोर लेन निर्माण कार्य की गति धीमी होने से कई दर्जन गांवों के लोगों में रोष बना हुआ है। गांव सनौली खुर्द के सरपंच संजय त्यागी, रिशपुर के सरपंच राजदीप, रामडा-आर के सरपंच प्रदीप कश्यप का कहना है कि गांव सनौली खुर्द मैन अड्डे सडक का निर्माण कराने को लेकर संबंधित विभाग के एसडीओ को मिले थे। उन्होंने इस सडक का प्रस्ताव बना कर भेजा हुआ हैं। मगर कई महीने बीत जाने पर भी कोई सुनवाई न होने पर अब जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या हल कराई जाएगी। वही पुराने हरिद्वार रोड को लेकर एचएसआरडीसी द्वारा इस रोड के बनाने का कार्य करीब एक साल से किया जा रहा है। लेकिन आज तक भी बन कर पुरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस रोड के सनौली मैन अड्डे पर बचे हुए सड़क का निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न आए।