फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान निर्माता बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाएं

Sat, 15 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले भर में आयोजित किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिलेभर में मनाई गई। इसमें लोगों से डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया। जिलेभर में संगठन, समितियों के साथ स्कूल और कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एसडी पीजी कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती मनाई और विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। एनएसएस शिविर में स्वयं सेवकों ने डॉ. अंबेडकर से जुड़ी हुईं प्रस्तुतियां दीं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन अज्ञैर संघर्ष पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं को उनकी शिक्षाओं को अपनाने की सीख दी। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एसके शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इससे पहले प्रधान दिनेश गोयल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। स्वयं सेवकों ने कॉलेज में सफाई अभियान भी चलाया। इस मौके पर डॉ. राकेश गर्ग, दीपिका अरोड़ा व प्रो. इंदु पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनेलो ने लघु सचिवालय में किया कार्यक्रम
इनेलो ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती लघु सचिवालय स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को फूल माला अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुगन चंद रोड़ ने की। जिलाध्यक्ष शुगन चंद रोड़, जिला पार्षद दयानंद उरलाना, प्राण रत्नाकर, सुरेश भट्ट और बलबीर सिंह ने अपने-अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी का उल्लेेख किया। इस अवसर पर जिला प्रेस संयोजक शेर सिंह खर्ब एडवोकेट, ग्रामीण हलका अध्यक्ष कुलदीप राठी, किसान मोर्चा के इसराला हलका अध्यक्ष राजू नांदल, सूबेदार प्रताप सिंह, प्रेमलता छौक्कर, बलराज देशवाल, जयदेव नौल्था, कृष्ण भोक्कर, सुरेंद्र शर्मा, गुरदास मौर्य, महेंद्र डाहर, कपूर सिंह, अंकित, महेंद्र नारायणा, सुखबीर थर्मल, महाबीर गिल, नरेश डाहर, रणबीर मौजूद रहे।
राजकीय सीसे स्कूल राजा खेड़ी में किया याद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजा खेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती विश्व ज्ञान दिवस के रूप में मनाई। मुख्य अतिथि जिला पार्षद देव मलिक रहे, जबकि अध्यक्षता प्रिंसिपल सुुमित्रा सांगवान ने की। अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर गुलशन, राजीव, आशा, सीमा, रणजीत आदि मौजूद रहे।
राजकीय सीसे स्कूल बबैल हुए कार्यक्रम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल जोगिंद्र सिंह ने डॉ. भीमराव के फोटो पर पुष्प अर्पित किए और विद्यार्थियों को उनके बताए रास्तों पर चलने की सलाह दी। इस मौक पर महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बलिंद्र सिंह, सत्यवान, नितिन, राकेश कुमार, पंकज, नीलम देवी, वीना, उषा देवी, इशा, मोनिका अरोड़ा, सुनीता आदि मौजूद रहे।
कालू पीर कॉलोनी में बनेगा अंबेडकर भवन : दुष्यंत भट्ट
भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्ट ने कहा कि शहर के वार्ड-23 की कालू पीर कॉलोनी में करीब 18 लाख रुपये से अंबेडकर भवन बनेगा। उन्होंने ये बात डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। उन्होंने अंबेडकर भवन का शिलान्यास भी किया। कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं एक संस्था थे और ऐसे महान पुरुष किसी जाति विशेष के नहीं संपूर्ण समाज के होते हैं। सभा पदाधिकारी गोल चक्कर से दुष्यंत भट्ट को बाइकों के काफिले के साथ सभास्थल तक लेकर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव डॉ. सीमा शर्मा, सुरेंद्र बैरागी, सुरेंद्र शर्मा, युवा भाजपा नेता सुभाष शर्मा, ईश्वर मराठा, अंबेडकर सभा के प्रधान चतर सिंह, सतवीर सिंह, भाना सिंह पहलवान, जगत सिंह, प्रमोद कुराड़िया, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस भवन में मनाई गई जयंती
कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ ने जीटी रोड लालबत्ती चौक स्थित कांग्रेस भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इसमें एससी विभाग के अध्यक्ष राजेश सरोहा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, आईटी सेल के सचिव वैभव देशवाल ने राजेश सरोहा के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर धर्मबीर सिंह, कृष्ण दुग्गल, विकास, राजेश, प्रिंस मौजूद रहे।
सौदापुर में डॉ. अंबेडकर को किया याद
थर्मल। गांव सौदापुर में ग्राम पंचायत ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया। ग्राम पंचायत सरपंच राजेश सैनी उर्फ राजू धारा ने अंबेडकर समाज सुधार समिति के सदस्य के साथ संविधान निर्माता की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सबको अंबेडकर के सिद्धांतों पर काम करने की सलाह दी। इस मौके पर ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य बलवान सैनी, डॉ. संजय, साहब सिंह, सुनील कुमार, हन्नी, जोगंद्र सैनी, राजिंद्र पंच व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
अंबेडकर युवा संघर्ष समिति
अंबेडकर युवा संघर्ष समिति ने अंसल सुशांत सिटी में डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती मनाई। समिति प्रधान मनोज पूनिया ने कहा कि बाबा साहब को हर बिरादरी का व्यक्ति मान्यता देता है। इस मौके पर समिति प्रवक्ता पंकज पूनिया, तिलक राज पूनिया, रवि, अजय चौहान, सन्नी बिचपड़ी, नितेश पूनिया, सोनू नागपाल, अनिल चौहान, गौरव, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास सभा श्री गुरु रविदास सभा अमर भवन चौक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बनाई। इसमें कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित किए और समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राण रत्नाकर, रोहताश, बुड़शाम, रामचंद्र गिरोह, सुरेश पूनिया, बिताली प्रभाकर, कुलदीप पूनिया, रामकुमार पूनिया, दयानंद गिरोह, रामचंद्र पूनिया, परमानंद पूनिया, महाबीर गिरोह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें