फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु की भक्ति से ही जीवन का उद्धार संभव : बृजकिशोर शास्त्री

विज्ञापन
कथा सुनाते महाराज बृजकिशोर शास्त्री। स्रोत : समिति
विज्ञापन
पानीपत। व्यास पीठ महाराज पंडित बृजकिशोर शास्त्री मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में सोमवार को पुरुषोत्तम मास कथा के दूसरे दिन की कथा कर रहे थे। मंदिर प्रभु के भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा। उन्होंने कहा कि महाराज पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने कहा कि भगवान विष्णु की भक्ति से व्यक्ति अपने जीवन का उद्धार कर सकता है। इनके बिना कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

महाराज पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने कहा कि पुरुषोत्तम मास (मलमास) साक्षात भगवान नारायण का स्वरूप है। इस पवित्र महीने में की गई भक्ति, दान और सुमिरन का फल अनंत गुना मिलता है। सांसारिक उलझनों से मुक्ति पाने का सबसे सरल मार्ग प्रभु की शरण में जाना है। जो मनुष्य इस पवित्र मास में श्रीमद्भागवत महापुराण और पुरुषोत्तम कथा का श्रवण करता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। महाराज ने भगवान के विभिन्न अवतारों और भक्तों पर उनकी कृपा के प्रसंग सुनाए। बीच-बीच में गाए गए भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने और नृत्य करने लगे। मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी और श्रद्धालुओं ने आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

कथा सुनाते महाराज बृजकिशोर शास्त्री। स्रोत : समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें