इसराना। राजकीय कॉलेज इसराना में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की मेहंदी डिजाइन, कलात्मकता प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सलोनी, द्वितीय स्थान पर सोनी व तृतीय स्थान पर वृंदा रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हरिओम ने की व संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुषमा ने किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुषमा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की व उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।