फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। पेंट दुकान के सेल्समैन की नारा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी मोटरसाइकिल को रविवार रात लगभग नौ बजे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मतलौडा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौँप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के न्यू रमेश नगर निवासी सुमन अरोड़ा ने बताया कि उसका पति सुनील अरोड़ा (47) सनौली रोड स्थित एक पेंट की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता था। रविवार दोपहर सुनील दुकान के काम से अपनी बाइक पर जींद गया था। काम निपटा कर वह वापस घर लौट रहा था। रात करीब पौने नौ बजे जब वह नारा गांव के पावर हाउस के पास पहुंचा सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। आरोपी वाहन चालक वहां से फरार हो गया। घायल सुनील ने राहगीर को अपने दुकानदार का नंबर दिया। राहगीर ने दुकानदार को कॉल की। दुकानदार मौके पर पहुंचा और वह सुनील को कार से निजी अस्पताल में लेकर जा रहा था। थर्मल के पास कार पंक्चर हो गया। दुकानदार टायर बदलकर सुनील को मॉडल टाउन के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें