फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जन सेवा संस्थान अनाथ आश्रम में संत सम्मेलन शुरू

Thu, 02 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड स्थित सौदापुर गांव के जन सेवा संस्थान अनाथ आश्रम में वीरवार को संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रमुख व महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी परमानंद महाराज के जन्मदिवस पर यह संत सम्मेलन व यज्ञ आयोजित किया गया। चेयरमैन रामनिवास गुप्ता व प्रधान सतीश गोयल ने बताया कि देशभर से प्रमुख संत पानीपत में संत सम्मेलन में पहुंचेंगे। महंत बाबा बालकनाथ महाराज, महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर कालीदास महाजा, साध्वी राधा गिरी महाराज, चिरंजीपुरी महाराज सहित 20 से अधिक स्वामी व महंत पहुचेंगे। भारतीय धर्म व संस्कृति पर भी चर्चा होगी। उपप्रधान राधे श्याम गुप्ता, महासचिव सुरेश तायल, सचिव ईश्वर अग्रवाल व सहसचिव अनिल बंसल ने बताया कि जनसेवा संस्थान रोहतक की पानीपत में शाखा स्थापित की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें