फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजाखेड़ी के सागर एथलेटिक्स में मनवा रहे लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक जिला और राज्य स्तर पर सात पदक कर चुके हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजाखेड़ी गांव के सागर कुमार एथलेटिक्स में लगातार मेहनत कर पदक हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अब तक जिला और राज्य स्तर पर सात पदक हासिल किए हैं। स्कूली खेलों में चार सौ मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। साथ ही मार्च में रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। सागर के पिता महावीर मजदूर और मां सुनीता गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने 12वीं तक गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ाई कर पिता के साथ मिलकर रुपये कमाना शुरू किया। वह सुबह-शाम मैदान में जाकर एथलेटिक्स का अभ्यास करते हैं। साथ ही दिन में एक स्टोर पर काम कर परिवार की आर्थिक रूप से सहयोग करते हैं।
पिता महावीर ने बताया कि वह पांच साल से एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दो बार सेना में जाने के लिए तैयारी की लेकिन किसी कारणवश वह निष्फल हो गए। वह जिला और राज्य स्तर पर पदक हासिल करने लगे। वह परिवार से आर्थिक सहयोग न लेकर स्वयं अपना गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर कुमार ने बताया कि वह एथलेटिक्स में मेहनत कर देश के लिए पदक हासिल करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक सहयोग न होने के कारण वह स्वयं सुबह-शाम एथलेटिक्स का अभ्यास कर दिन में एक स्टोर पर काम करते हैं जिससे उन्हें परिवार के सदस्यों पर निर्भर न होना पड़े। साथ ही वह परिवार के सदस्यों को भी आर्थिक रूप से सहयोग कर रहे हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें