फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 121 खिलाड़ियों को पछाड़ सागर जागलान ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत के सागर जागलान ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कोल्हापुर में आयोजित इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप फ्री स्टाइल में 121 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए सागर ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

सागर जागलान ने बताया कि वह पिछले एक महीने से इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए तैयारी कर रहे थे। सागर का मुकाबला कुल सात खिलाड़ियों के साथ हुआ, जिसमें सागर ने सभी सात मैच में 10-0 से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर पदक पर कब्जा किया। सागर जागलान पिछले काफी समय से 79 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हैं। सागर जागलान के पिता मुकेश ने बताया कि बेटे की हर जीत से उनको खुशी होती है।
राजनगर में रहने वाले सागर जागलान मुख्य रूप से नौल्था गांव के निवासी हैं। सागर बचपन में काफी कमजोर थे। दुबला पतला होने के कारण स्कूल में उनके दोस्त कई बार उनका मजाक बनाते थे। इसके बाद उनके पिता मुकेश ने सागर को कुश्ती खेलने के लिए भेजा। इसके बाद शरीर से मजबूत होने के साथ सागर का खेल भी लगातार मजबूत होता गया। पिछले दो वर्षों की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी सागर चैंपियन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें