फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी से तार चोरी करने दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू पुलिस की टीम ने रिफाइनरी के यार्ड से करीब 22 लाख रुपये कीमत की तांबे की तार (442 मीटर) का ड्रम चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को रिफाइनरी गोल चक्कर के पास वारदात में प्रयुक्त कैंटर सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी बला गांव और मंगत निवासी बोहली गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कैंटर, दो मोबाइल फोन और तार बेचकर हिस्से में आई नकदी में से बचे 20 हजार रुपये बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।




इससे पहले सीआईए टू पुलिस ने गिरोह के आरोपी अशोक निवासी बोहली, सरवन निवासी मुनक व प्रदीप निवासी सिंहपुरा सिठाना को बीते बुधवार को जीटी रोड पर रिफाइनरी पुल के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरीशुदा तांबे की तार खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी कुलविंद्र निवासी जुंडला करनाल को घरौंडा से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चोरों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक हाइड्रा, 82 हजार रुपये और चोरीशुदा तांबे की तार बरामद कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


बॉक्स


आरोपी रिफाइनरी में ही थे ठेकेदार
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पांचों रिफाइनरी में ही ठेकेदार के पास अलग अलग काम करते थे। आरोपी तार के ड्रम को कैंटर में डालकर घरौंडा ले गए और कबाड़ी कुलविंद्र को 400 रुपये किलो के हिसाब से बेच दिया। कबाड़ी ने तीन लाख रुपये नकद देकर बाकी पैसे 10 दिन बाद देने की बात कही थी। आरोपी कबाड़ी ने चोरीशुदा तार के टुकड़े कर दिए और ड्रम को 30 हजार रुपये में बेच दिया था। थाना सदर में मुकेश पुत्र सुंदर सिंह निवासी हांसी ने शिकायत दी थी। मुकेश की शिकायत पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान और धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें