फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साढू ने किया चार माह के बच्चे का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महावीर कॉलोनी से एक चार माह के बच्चे का अपहरण होने का मामला सामने आया है। बच्चे को उठाकर ले जाना वाला रिश्ते में बच्चे के पिता का साढू नजर आ रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका साढू अपनी पत्नी को ढूंढते हुए उसके पास आया था। जब यहां भी पत्नी नहीं मिली तो वह उसके बेटे को उठाकर ले गया।
विज्ञापन




थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में उमरदीन निवासी माल गोदाम रोड नजदीक अग्रवाल मंडी महावीर काॅलोनी ने बताया कि उसका एक चार माह का बेटा है। जिसका नाम उमर है। उसके बेटे को उसका साढू रोकी पुत्र जग्गु महतो वासी महावीर काॅलोनी शुक्रवार दोपहर करीब 2.00 बजे बिना किसी को बताए अपहरण करके ले गया है। जिसको हमने काफी तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसे डर है कि रोकी उसके बच्चे के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न कर दे। पीड़ित ने पुलिस से अपने बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।
पीड़ित उमरदीन ने बताया कि उसका साढू मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसकी पत्नी घर से चली गई थी। जिसे ढूंढता हुआ वह उसके घर आया। जब यहां भी उसकी पत्नी नहीं मिली तो वह उसके बेटे को खिलाने के बहाने उठाकर ले गया। इसकी सूचना उसने रोकी की पत्नी सुनीता को दी। इसके बाद सुनीता भी पानीपत पहुंची और रोकी और चार माह के बच्चे को ढूंढने लगी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सुनीता ने बताया कि रोकी रोजाना शराब पीकर उसे मारता पीटता था और जुआ खेलता था। उसके अत्याचारों से तंग होकर वह राजस्थान में अपने मायके चली गई। शुक्रवार को रोकी की बच्चे उठाकर ले जाने की सूचना मिली तो वह पानीपत पहुंची है।
विज्ञापन




बॉक्स
महाशिवरात्रि के भंडारे चखने बाद हुआ गायब
उमरदीन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को महाशिवरात्रि पर भंडारा लगा हुआ था। वे वहां प्रसाद खाने गए थे। उसका साढू भी वहां प्रसाद खाकर आया। इसके बाद उसके बेटे को खिलाने के बहाने उसे उठाकर ले गया, जबकि रोकी भी तीन बच्चों को पिता है। उसका एक तीन माह का बेटा भी है। अब उसे डर है कि रोकी उसके बेटे के साथ कुछ अनहोनी न कर दें।

वर्जन:
चार माह के बच्चे के अपहरण करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके साढू ने उसके बेटे का अपहरण किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजबीर सिंह, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें