फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमेरिका में बैठा कुराना गांव का सचिन निकला ढाई करोड़ की रंगदारी का मुख्य साजिशकर्ता

Thu, 25 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सेक्टर-12 के व्यापारी यशपाल गर्ग से ढाई करोड़ की रंगदारी की साजिश अमेरिका में बैठे कुराना गांव के सचिन ने रची थी। सचिन कई साल से अमेरिका में रह रहा है और मुख्य आरोपी शहरमालपुर का प्रमीत उसका नजदीकी दोस्त है और उसने ही हथियार मुहैया कराए थे। प्रमीत ने आगे गांव के ही देवेंद्र उर्फ बिंद्रा, साहिल व अमन काे रुपयाें का लालच देकर अपने साथ शामिल किया था। पुलिस ने मुठभेड़ में गाेली लगने से घायल आरोपी प्रमीत और तीन दिन के रिमांड पर लिए देवेंद्र उर्फ बिंद्रा, साहिल व अमन को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-12 के यशपाल गर्ग को 18 दिसंबर को व्हाट्सएप काॅल कर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसे व्हाट्सएप पर भी ऑडियाे मैसेज आया था। पुलिस की जांच में विदेशी नंबर मिला था। सीआईए-वन और एसटीएफ सोनीपत की टीम ने रविवार देर रात को इसराना-कारद रोड पर मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को काबू किया था। एक आरोपी प्रमीत के पैर में गोली लगी थी, उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। शहरमालपुर के देवेंद्र उर्फ बिंद्रा, साहिल व अमन को गिरफ्तार किया था। तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आरोपियाें के पास से दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, चार मोबाइल और मौके से सात खाली खोल बरामद किए थे। आरोपी प्रमीत को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुराना गांव का सचिन अमेरिका में रहता है। उसने व्यापारी से बंबीहा गैंग के नाम पर ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने की बात कही थी। सीआईए-वन के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें