फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

Sat, 22 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सब्जी मंडी शिफ्टिंग करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नई साल 2016 में मंडी का शुभारंभ किया जाएगा। यह संकेत शुक्रवार को हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक अनिल मलिक ने मंडी दौरे के दौरान दिए।
विज्ञापन


सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी को शिफ्ट करने के कार्य को प्रगति प्रदान करने के लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक अनिल मलिक ने शुक्रवार को सब्जी मंडी और अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

वहीं, मंडी के आढ़तियों से भी सुविधाओं के लिए विचार-विमर्श किया। नई अनाज मंडी में दो मंजिला शेड बनाने का भी सुझाव दिया।

सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान रमेश मलिक, आढ़ती सुरेंद्र मलिक, नरेश मलिक, सुरेश धमीजा, ललित और रविंद्र मलिक, अनिल मलिक के अलावा अनेक आढ़तियों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को मौके पर ही अवगत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मार्केट कमेटी के गोहाना मोड़ पर एग्रोमॉल, अनाज मंडी और नई अनाज मंडी में बनाई नई सब्जी मंडी का निरीक्षण किया।

सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी में गंदगी को देखकर मुख्य प्रशासक अनिल मलिक ने मंडी में सफाई के लिए भी अधिकारियों की खिंचाई की और कहा कि सफाई का ठेका देने के बाद भी यह हाल है तो ठेका देने का क्या फायदा।

हालांकि संबंधित विभाग की ओर से गंदगी को ढकने के लिए चूने का इस्तेमाल भी किया। लेकिन कामयाब नहीं रहा।

नई अनाज मंडी में 5.25 करोड़ रुपये की राशि से नई आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण कराया है। यहां पर आढ़तियों, सब्जी वाले, मासाखोरों और उपभोक्ताओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

अनाज मंडी में आढ़तियों और मासाखोरों के लिए अलग-अलग शेड बनवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य तीन महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।

सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के लिए आढ़तियों, मासाखोरों और आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने की बात कही। जो दुकानदार यहां शिफ्ट करना चाहें, उन्हें पानी, सीवरेज की सुविधा तत्काल उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी।

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक अनिल मलिक ने सब्जी मंडी और अनाज मंडी के दोरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सब्जी मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट करने में करीब चार माह का समय और लग जाएगा।

नए वर्ष में मंडी का शुभारंभ हो पाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

अनाज मंडी और सब्जी मंडी के दौरे के दौरान एसडीएम सुभाष श्योराण, नगराधीश विवेक चौधरी, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के सचिव एसपी शर्मा, मुख्य अभियंता नसीब सिंह, मुख्य विपणन प्रवर्तन अधिकारी राजकुमार और अधीक्षण अभियंता सहित मार्केटिंग बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें