फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत आरडब्ल्यूए ने पौधरोपण के साथ की

विज्ञापन
सेक्टर-18 के बड़े पार्क में पौधारोपण अ​भियान की शुरूआत करते आरडब्ल्यूए संस्था के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-18 में आरडब्ल्यूए की ओर से पौधरोपण अभियान चलाकर पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की है। अभियान का शुभारंभ सेक्टर-18 के बड़े पार्क में आरडब्ल्यूए प्रधान परिवार कादियान ने पौधे लगाकर किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रदीप मलिक, महासचिव बिजेंद्र देशवाल, उप प्रधान भैरों सिंह, सदस्य रघुबीर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पार्कों की देखरेख और हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सेक्टर-18 के पांच पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए निविदा जारी की गई है, इसके अंतर्गत पार्कों में विभिन्न प्रकार के सजावटी और छायादार पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए झूले, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और बरसात से बचाव के लिए हट का निर्माण भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें