फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 22 तक बढ़ाई हड़ताल

Thu, 21 May 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू राज्य कमेटी के नेतृत्व में 15 मई जारी हड़ताल 22 मई तक बढ़ा दी है। इस दौरान यूनियन ने जिला सचिवालय के सामने विरोध जताया। जिला प्रधान सुल्तान सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि 24 और 25 मई को भाजपा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के विधानसभा कार्यालय नरवाना जींद पर दो दिन का पड़ाव डाला जाएगा।मंच संचालन जिला सचिव अशोक दुग्गल व कोषाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि प्रदेश सरकार में हर वर्ग की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार ने धोखा किया है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन 26 हजार रुपये मासिक देने का वायदा किया था। इसे आज तक लागू नहीं किया गया है। इस दौरान अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। राज्य महासचिव राजेंद्र छौक्कर ने कहा कि सरकार को यूनियन की मांगों को मानना चाहिए। सीटू जिला सह संयोजक कामरेड जयभगवान ने कहा कि अगर सरकार समय रहते ग्रामीण सफाई कर्मचारी की मांगों पर विचार नहीं करती है तो सीटू से संबंधित सभी यूनियन व किसान मजदूर संगठन उनके समर्थन में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें