रन फॉर यूनिटी में अधिकारियों के साथ दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करते पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवा
-विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
-झंडी दिखाकर रवाना की एकता दौड़
माहई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई। मंत्री ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ रन फॉर यूनिटी अभियान आज देश की एकता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि गुजरात के केवड़िया में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता और गौरव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सरदार पटेल के सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को बनाए रखने के लिए हम सबको सामूहिक संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम के आरंभ में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंत्री पंवार का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी मेधा भूषण, एडीसी अंकित चौकसे व भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बच्चों के साथ दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
21 22