पानीपत। एसपी भूपेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, क्राइम यूनिट प्रभारियों को बेल जंपर, पीओ घोषित अपराधियों को तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में महिला संबंधित अपराध, लूट, डकैती और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मुस्तैदी से काम करने को कहा। एसपी ने कहा कि मुकदमों की जांच बिना किसी कारण लंबित न रखी जाए। संवाद