फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: तुम्हारा बेटा रेप केस फंसा है... बचाना है तो 50 हजार दो, पानीपत के सिलाई सेंटर मालिक से शातिर ने की ठगी

Sun, 20 Oct 2024 04:43 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

तुम्हारा बेटा रेप केस फंस गया है। अगर उसे बचाना चाहते हो तो तुरंत 50 हजार रुपये अकाउंट में दो। इस तहर पानीपत के सिलाई सेंटर मालिक को शातिर ने अपने जाल में फंसाकर उससे 50 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में ठगी का नया मामला सामने आया है। यहां शातिर ठगों ने सिलाई सेंटर मालिक को धरा धमका कर उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने विकास नगर निवासी सिलाई सेंटर के संचालक से 50 हजार रुपये ठगी की है। ठगों ने संचालक को कॉल कर कहा कि उन्होंने उसके बेटे को दुष्कर्म करते हुए पकड़ा है। अगर उसके दुष्कर्म के केस से बचाना है तो 50 हजार रुपये दे दो। संचालक ने उनके खाते में पैसे भेज दिए। ठगों ने दोबारा कॉल कर पैसे मांगे तो संचालक को ठगी का शक हुआ। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी कंवर पाल ने बताया कि वह सिलाई सेंटर चलाता है। 27 मई को उसे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी बोल रहा है। उन्होंने उसके बेटे नितिन को रेप केस में पकड़ा है। अगर उसको छुड़ाना है तो उन्हें 50 हजार रुपये दे दो। वह घबरा गया और उसने अपनी पत्नी के खाते से 39 हजार व खुद के खाते से 11 हजार रुपये उनके बताए बैंक खाते नंबर में भेज दिए। कुछ देर बाद फिर उनकी कॉल और वह दोबारा पैसे की डिमांड करने लगे। उसने अपने बेटे नितिन को फोन किया तो वह घर पर था। नितिन ने बताया कि उसके साथ कोई केस नहीं हुआ है। फिर उसको ठगी का पता चला। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए। 

साइबर अपराध पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से कॉल आई थी। उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। आरोपी तक पहुंचने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें