फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छह कारों से 19.63 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। जिला व प्रदेश से लगती सीमाओं पर नाकाबंदी कर बिना सबूत के नकदी लेकर चलने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शुक्रवार देर शाम व शनिवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छह कारों से 19.63 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस की ये टीमें चार जगहों से करीब 12 लाख रुपये पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम बरसत चुंगी पर चेकिंग के दौरान कुरुक्षेत्र नंबर की एक कार से 8.70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना तहसील कैंप की दूसरी टीम ने बरसत रोड पर नूरवाला के पास करनाल नंबर एक कार से 1.45 लाख रुपये कैश बरामद किया। इसी प्रकार थाना तहसील कैप की तीसरी टीम ने देशराज कॉलोनी में दिल्ली नंबर एक कार से 1.48 लाख रुपये कैश बरामद किए।
इसी प्रकार थाना माडल टाउन पुलिस टीम ने शिवाजी स्टेडियम के पास चौक पर नाकाबंदी कर चेकिंग करते हुए एक कार से 75 हजार 800 रुपये और दूसरी कार से 1.45 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अग्रसेन चौक पर नाकाबंदी कर चेकिंग करते हुए पानीपत नंबर एक कार से 2.50 लाख कैश बरामद किया। थाना किला पुलिस ने शनिवार सुबह देवी मंदिर के पास पानीपत नंबर एक इनोवा कार से 3.30 लाख कैश बरामद किया। कार सवार युवकों द्वारा कैश बारे सही जानकारी न देने व सबूत पेश न करने पर पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर एसएसटी व एसटीएफ टीम के हवाले कर दिया और उक्त टीमों द्वारा कैश ट्रेजरी में जमा करवा दिया। आचार संहिता लगने के बाद से 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि बिना सबूत के ले जाने पर पाबंदी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए जिले में नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। जो लोग नकदी का जवाब या सबूत नहीं दे पा रहे हैं उस नकदी को खजाना कार्यालय में जमा करवा दिया जा रहा है। इसी प्रकार नशा तस्करों को भी पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें