सनौली। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा-यूपी दो राज्यों की सीमा रेखा सनौली यमुना बॉर्डर पर पानीपत सनौली नाका पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने एक कार से एक लाख रुपये पकड़े हैं। सनौली नाके पर एसआई धर्मबीर, जांच टीम में एचसी उदय, नोडल अधिकारी धर्मपाल ने सीआईएसएफ पुलिस टीमों ने सनौली बार्डर पर यूपी की ओर हरियाणा की ओर आ रही कार में बैठे लोगों से एक लाख रुपये बरामद कर जब्त किए। इस राशि को आयकर विभाग की टीम को सौंपते हुए जांच की जा रही हैं।
नेशनल हाईवे 709 एडी हरिद्वार रोड़ सनौली बॉर्डर से आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। वाहनों के अलावा आने-जाने वालों के सामान को भी चेक किया जा रहा है। सभी वाहनों को रुकवा कर पुलिस टीम व सीआईएसएफ अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा संयुक्त स्पेशल चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के चलते आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का भी संदेश दिया जा सके। सनौली थाना एसएचओ संदीप कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर उनसे निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए अपील की।