फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिक के खाते से निकाले 1.07 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने राजनगर के एक श्रमिक के खाते से 1.07 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने श्रमिक के पास एक लिंक भेजा था। लिंक पर जानकारी भरवाकर ठगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। श्रमिक की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राज नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह किशनपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है। 12 नवंबर को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि उसके पीएनबी के खाते पर क्रेडिट कार्ड सेवा लागू कर दी गई है। अगर इस सेवा को बंद नहीं कराया तो उसे हर माह इसका चार्ज देना होगा। उसने क्रेडिट कार्ड सेवा बंद करने को कहा। कॉल करने वाले ने उसे एक लिंक भेजा और इस लिंक में अपनी डिटेल भेजने को कहा। उसने लिंक पर अपनी डिटेल भरकर इसे सबमिट कर दिया। कुछ देर बाद उसे खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। उसके खाते से 1.07 लाख रुपये निकल गए। उसके साथ ठगों ने ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें