फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी के खिलाफ आरपीएफ टीम सतर्क, निगरानी और गश्त तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। खासकर रात के समय आरपीएफ जवानों द्वारा नियमित गश्त की जा रही है। ट्रेनों पर पत्थरबाजी न केवल रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यात्रियों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। पत्थरबाजी से कोच के शीशे टूट जाते हैं, जिससे यात्री घायल हो सकते हैं। कई बार अचानक हुए हमले से यात्रियों में दहशत फैल जाती है, जिससे यात्रा का माहौल भी खराब होता है। आरपीएफ के प्रभारी दिनेश कुमार मीना ने बताया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करना एक गंभीर अपराध है। दोषियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरपीएफ द्वारा जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें