फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सोते परिवार पर गिरी छत, बच्ची समेत पांच दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बबैल गांव में बुधवार की रात को अचानक मकान की छत गिर गई। छत के नीचे दबने से एक किशोरी और युवती समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

छत गिरने की आवाज और घायलों की पुकार से पड़ोसी एकत्रित हो गए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल में भिजवाया गया। इसके बाद इन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। बबैल गांव निवासी संजय ने बताया कि उसका मकान करीब 40 साल पुराना है। वह पेशे से किसान है। बीती रात को मकान में उसकी पत्नी सुषमा, उसकी बहन सुमन, बेटा नीरज, बेटी स्वाति व उसकी साली की 13 साल की बेटी माफी सो रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक मकान की छत गिर गई। वह दूसरे कमरे में सो रहा था। वह इनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा। मदद के लिए पड़ोसी भी आ गए। उन सबने किसी तरह से सभी घायलों को बाहर निकाला। उसकी पत्नी सुषमा व बहन सुमन को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसा गाटर खिसकने से हुआ। उसने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की है, इसलिए हालत ऐसी नहीं है कि वह अपना घर दोबारा बना सके। संजय ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी और उसके परिवार की मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें