फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोहतक ने बलाना को चार अंकों से मात देकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बलाना में शुरू दो दिवसीय द्वितीय आल इंडिया खो खो प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना । बलाना के राजकीय हाई स्कूल परिसर में देव खो-खो क्लब बलाना के तत्वावधान में आयोजित दूसरी ऑल इंडिया खो खो प्रतियोगिता के फाइनल में रोहतक टीम ने बलाना टीम को चार अंकों से हरा कर ट्रॉफी जीत ली और 31 हजार का पहला इनाम हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में ध्रुव को आलराउंडर, सागर को रनर व तरुण को अटैकर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रोशन लाल माहला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाए। समाज को नशे व अन्य बुराइयों से मुक्त करने के लिए कार्य करें। विशिष्ट अतिथि विधायक बलबीर वाल्मीकि रहे।उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। वे मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर समाज व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर जिला पार्षद जगबीर सिंह, सरपंच ओमप्रकाश, मास्टर सुरेन्द्र दहिया, मास्टर सुखदेव शास्त्री, संदीप कुमार, साहिल, राहुल, कोच गुलशन, अरुण, मनजीत व अजय धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने जीत को लेकर बहाया पसीना

कोच गुलशन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में रोहतक की टीम ने बलाना टीम को चार अंकों से हरा कर ट्रॉफी व 31000 के पहले इनाम पर कब्जा जमाया। रोहतक की टीम को 15 अंक मिले जबकि बलाना टीम को 11 अंक मिले। इससे पहले सेमी फाइनल में बलाना की टीम ने बिटमारा हिसार की टीम को एक अंक से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। बलाना टीम को 20 अंक व बिटमारा टीम को 19 अंक मिले। दूसरे सेमीफाइनल में रोहतक की टीम ने पालम दिल्ली की टीम को दो अंकों से मात दे कर फाइनल में प्रवेश किया। रोहतक की टीम को 19 अंक व पालम दिल्ली की टीम को 17 अंक मिले। पहले स्थान पर रोहतक, दूसरे स्थान पर बलाना, तीसरे स्थान पर पालम दिल्ली व चौथे स्थान पर बिटमारा हिसार की टीम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें