फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नीरज चोपड़ा के घर पहुंचे रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। पेरिस ओलंपिक में रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में सोमवार को रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। उन्होंने नीरज की मां सरोज देवी, पिता सतीश कुमार और चाचा भीम चोपड़ा को शुभकामनाएं दी। वे करीब पौने घंटे यहां रहे। उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया और उनको कांग्रेस की सरकार में पूरा हक देने की बात कही।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं छलावा है। 10 साल कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में छह में से पांच पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने खेल बजट में हरियाणा के साथ भेदभाव किया। देश के 29 प्रदेशों में सबसे कम बजट हरियाणा को दिया है। हरियाणा को केवल 65 करोड़, जबकि गुजरात को 600 करोड़ और उत्तर प्रदेश को 500 करोड़ से ज्यादा दिया। हरियाणा को उसका हक मिलना तो दूर ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी बेटियों को न्याय तक नहीं दिया। उनको दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि नीरज के गांव में खेल स्टेडियम बनाया जाना है। वे इसको लेकर काम करेंगे। परिवार व गांव की हर मंच पर पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें