फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबड्डी में रोहतक, जींद और कैथल विजयी

Thu, 11 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों के साथ जिला ​शिक्षा ​अ​धिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हाे गया। अंतिम दिन नई अनाज मंडी में कबड्डी के अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग तथा कुश्ती के अंडर-19 फ्री-स्टाइल व ग्रीको रोमन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लड़कों की अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में रोहतक ने पानीपत को हरा दिया। अंडर 17 वर्ग में कैथल ने पानीपत तथा अंडर-19 वर्ग में जींद ने पानीपत को शिकस्त दी। कबड्डी के तीनों वर्ग में पानीपत उपविजेता रहा।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को हार पर हताश नहीं होना चाहिए। उनको इससे सीख लेकर मेहनत कर फिर से आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रविंद्र अंतिल, एईईओ करण सिंह पूनिया, खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सहरावत, विजेंद्र पूनिया, सत्येंद्र मलिक, जोगिंदर सिंह, प्रदीप कादयान, हरपाल मलिक, बलराज, तिलकराज, राजेश जागलान, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फुटबॉल प्रतियोगिताएं स्थगित
एईओ रविंद्र अंतिल ने बताया कि पानीपत में लड़कों की कबड्डी अंडर-14, 17, 19, कुश्ती अंडर-14, 17, 19 की फ्री-स्टाइल तथा कुश्ती अंडर 17, 19 ग्रीको-रोमन की खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। पानीपत को फुटबॉल की भी मेजबानी सौंपी गई थी लेकिन बारिश के कारण मैदान गीला होने से ये प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन



खेल प्रतियोगिता के परिणाम
कबड्डी-
आयु वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
अंडर-14 रोहतक पानीपत कैथल।
अंडर-17 कैथल पानीपत हिसार।
अंडर-19 जींद पानीपत हिसार।

ग्रीको रोमन कुश्ती अंडर-19-
भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
55 किग्रा सोनीपत झज्जर करनाल।
60 किग्रा रोहतक भिवानी सिरसा।
63 किग्रा भिवानी झज्जर यमुनानगर।
67 किग्रा रोहतक सोनीपत यमुनानगर।
78 किग्रा झज्जर सोनीपत फतेहाबाद।
82 किग्रा यमुनानगर झज्जर चरखी दादरी।
87 किग्रा सोनीपत जींद हिसार।
97 किग्रा भिवानी पंचकूला झज्जर।
130 किग्रा झज्जर सोनीपत कैथल।

फ्रीस्टाइल कुश्ती अंडर-19-
भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
57 किग्रा गुरुग्राम हिसार करनाल।
61 किग्रा रेवाड़ी सोनीपत हिसार।
65 किग्रा चरखीदादरी जींद सोनीपत।
70 किग्रा सोनीपत महेंद्रगढ़ पानीपत।
74 किग्रा भिवानी फतेहाबाद हिसार।
79 किग्रा जींद सोनीपत पलवल।
86 किग्रा झज्जर सोनीपत चरखी दादरी।
92 किग्रा गुरुग्राम रोहतक हिसार।
97 किग्रा चरखी दादरी सोनीपत हिसार।
125 किग्रा झज्जर रोहतक गुरुग्राम।

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। संवाद

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। संवाद

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। संवाद

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। संवाद

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें