फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी के ठेकेदार से मारपीट कर फोन और 25 हजार नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिओ टेलीकॉम कंपनी के ठेकेदार के साथ टोल टैक्स पर चार बदमाशों ने रविवार देर रात मारपीट की और 25 हजार रुपये और फोन लूटकर ले गए। जिसकी शिकायत ठेकेदार पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13-17 निवासी प्रदीप ने बताया कि वह टेलीकॉम कंपनी जिओ में ठेकेदार है। वह रविवार रात साढ़े नौ बजे अपने ड्राइवर वधावा राम कॉलोनी निवासी दलजीत के साथ घर जा रहा था। जब वह रात साढ़े 10 बजे पानीपत टोल टैक्स पर पहुंच कर यूटर्न ले रहा था तो गलत दिशा से दो बाइक पर सवार चार युवकों ने कार के आगे बाइक अड़ा दी। दो युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया। उससे फोन, 25 हजार रुपये लूट कर करनाल की तरफ फरार हो गए। उसने ड्राइवर के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद उसने सामान्य अस्पताल में उपचार कराया और सेक्टर 13-17 थाने में शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें