गांव बड़ौली के पास दो युवकों और एक महिला ने एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की और उससे करीब दो हजार की नकदी और एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जांच अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास तेज है।
गांव बड़ौली निवासी सत्यवान शर्मा ने बताया कि वह ऑटो चालक है। वह वीरवार को काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अज्ञात दो युवक व एक महिला उसके ऑटो में बैठ गई। जब वह पेप्सी पुल के पास पहुंचे तो उसने सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और किराए को लेकर बहस हुई। दोनों युवक व महिला ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच उनके गांव के एक युवक ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। वह घर के लिए चला तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और दोबारा उस पर हमला कर दिया। ऑटो चालक सत्यवान का आरोप है कि आरोपी करीब दो हजार नकदी व एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित सत्यवान की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।