फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज ने हरिद्वार मेले के लिए भेजीं बसें

Sat, 09 Aug 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज डिपो ने सावन की पूर्णिमा पर हरिद्वार मेले में श्रद्धालुओंं के लिए बस सुविधा जुटाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। डिपो की सामान्य 13 के साथ आठ बसों के अतिरिक्त परमिट लिए गए हैं। अब डिपो से यात्रियों का हरिद्वार जाना लगातार जारी है। शुक्रवार रात को हरिद्वार जाने वाली बसें शनिवार सुबह वापस पहुंचेंगी।
विज्ञापन

हरिद्वार में हर साल सावन की पूर्णिमा पर मेला लगता है। प्रदेशभर के श्रद्धालु पानीपत से होकर हरिद्वार जाते हैं। ऐसे में पानी डिपो पर अतिरिक्त दबाव बन जाता है। यात्रियोंं के लिए अलग से आठ बसोंं के परमिट लिए हैं। साथ ही अधिकारियों द्वारा संबंधित रूट पर बसों को भेजा गया है। हरिद्वार के लिए सुबह पांच बसें पहली बस को भेजा। पानीपत डिपो में शामिल हुई दस में से तीन एसी बसों को हरिद्वार रूट पर चलाया गया है। जिससे यात्रियोंं को गर्मी से राहत मिल सकें।
यात्री रमेश, लोकेश और सुरेश ने बताया कि वह परिवार के साथ हरिद्वार मेले में जाने के लिए रवाना हुए है। जिसके लिए वह काफी समय से बस स्टैंड पर बसों के आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही जो बस बस स्टैंड पर पहुंचती है। उसमें खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में यात्रियोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए रोडवेज अधिकारियोंं को रूट पर अन्य बसोंं को चलाना चाहिए। जिससे यात्रियोंं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि हरिद्वार मेले के लिए रोडवेज ने आठ बसोंं के अतिरिक्त परमिट लिए हैं। जिससे यात्रियोंं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही। हरिद्वार के लिए तीन एसी बसों को भी चलाया है। जिससे यात्रियोंं को गर्मी से राहत मिल सकें। यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर अन्य बसोंं को रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें