फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिद्वार रूट पर रोडवेज बसें कम पड़ीं, खड़े होकर सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। सावन मेले के दौरान कांवड़ लेने हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मुकाबले रोडवेज की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। डिपो की ओर से हरिद्वार रूट पर 40 बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है और कई लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बसों की कमी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार रोडवेज अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है।
वीरवार को बस अड्डे पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए बनाया गया एकमात्र टिकट काउंटर भी अपर्याप्त नजर आया। यात्रियों की लंबी कतार के कारण कई लोगों को टिकट लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं बसों में सवार होने के दौरान सीट पाने की होड़ में धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

यात्री रमेश, कुलदीप और रोहित ने बताया कि वे सावन मेले में कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। वे निर्धारित समय से पहले ही बस अड्डे पर पहुंच गए थे, लेकिन उनसे पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि बसों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्हें सीट नहीं मिल सकी और खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। यात्रियों ने हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है।


हरिद्वार रूट पर डिपो की ओर से 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें भी हरिद्वार के लिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

- विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें