फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना में स्वच्छ पेयजल के लिए लगाया आरओ प्लांट

Sat, 13 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
चुलकाना गांव में आरओ प्लांट का उद्घाटन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। श्याम नगरी के नाम से प्रसिद्ध चुलकाना धाम के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल पीने को मिलेगा। ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड की इकाई हरियाणा ऑर्गेनिक ने समाज सेवी संगठन इन शक्ति फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से चुलकाना गांव की गुर्जर चौपाल में एक आरओ प्लांट लगाया है। जिसका उद्घाटन हरियाणा आर्गेनिक समालखा के प्रबंधक अखिल कुमार, अशोक, एमपी सिंह और प्रवीन शर्मा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को किया।
विज्ञापन

हरियाणा आर्गेनिक के प्रबंधक अखिल कुमार ने कहा कि इस आरओ प्लांट के माध्यम से चुलकाना गांव के परिवारों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा आर्गेनिक और इन शक्ति फाऊंडेशन के द्वारा चुलकाना और किवाना गांव के सरकारी विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बच्चों को डिजिटल युग के लिए तैयार करेगा और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहल इन शक्ति फाउंडेशन और ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल योजना के अंतर्गत की गई है। इस मौके पर ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड से अखिल कुमार, विनय, संजय, देव, प्रवीन शर्मा व मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें