फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरओ, एआरओ बदले एसडीएम को लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन ने नगर निगम चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारी को एक दिन बाद ही बदल दिया है। अब एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश को आरओ लगाया गया है। प्रशासन ने वीरवार को ही नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी को आरओ लगाया था। इनके साथ एआरओ में भी कुछ बदलाव किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार ने हरियाणा नगर निगम निर्वाचन अधिनियम 1994 के नियम 21 के उपनियम 3 व 4 के निहित प्रावधान व राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आरओ और एआरओ की नियुक्ति की हैं। जारी आदेशों में नगर निगम पानीपत के सभी वार्डों में आम चुनाव 2025 को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
पानीपत नगर निगम के सभी 26 वार्डों के लिए मेयर व पार्षद चुनाव के लिए पानीपत एसडीएम ब्रह्मप्रकाश को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह पानीपत तहसीलदार वीरेंद्र गिल को मेयर चुनाव के लिए एआरओ लगाया है। राज्य परिवहन निगम महाप्रबंधक विक्रम कांबोज को वार्ड एक से पांच के पार्षद चुनाव के लिए एआरओ लगाया है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कुमार को वार्ड छह से 10, जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया को वार्ड 11 से 15, यूएचबीवीएन (शहरी) के कार्यकारी अभियंता सुरेश हुड्डा को वार्ड 16 से 20 और जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा को वार्ड 21 से 26 के पाषर्द चुनाव के लिए अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त आईटीआई प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार को बतौर अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी रिजर्व रखा है।
ये रहा कारण ः प्रशासन ने नगर निगम चुनाव को लेकर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी को आरओ नियुक्त कर दिया था। उसी विभाग से चुनाव होने पर सवाल उठ सकते थे। ऐसे में प्रशासन ने इस फैसले को अगले दिन ही वापस ले लिया। इनकी जगह दूसरे अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें