पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से भाषाविज्ञान के अध्ययन के प्रयोजन विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने भाग लिया, इनमें रिया ने प्रथम, तन्नु ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि भाषा के अध्ययन का लक्ष्य और भाषाविज्ञान के अध्ययन का प्रयोजन मूलतः भिन्न हैं। व्यक्ति भाषा का अध्ययन अभिव्यक्ति को प्रभावशाली बनाने और जीवन में सफलता के लिए करता है, जबकि भाषाविज्ञान भाषा की संरचना का वैज्ञानिक अध्ययन है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शर्मीला यादव ने भाषाविज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला ।