फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नए भवन में अगले महीने 27 गांवों को एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधा

विज्ञापन
इसराना में मांडी रोड पर बनाई गई तहसील की नई तीन मंजिला बिल्डिंग। संवाद
विज्ञापन
इसराना। इसराना उपमंडल में अगले महीने 27 गांवों के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी कार्यालय मिलेंगे। पीडब्ल्यूडी ने 9.74 करोड़ की लागत से तहसील बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। करीब एकड़ में बनाई तहसील में अधिकतर कार्यालय होंगे। तहसील पार्किंग बाद में बनाई जाएगी। मांडी रोड पर इसराना की तहसील अब बीडीपीओ कार्यालय की बिल्डिंग में चल रही है। इसराना तहसील के 27 गांव के पटवारी भी वहां पर अलग-अलग बैठते है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के प्रयास से इसराना में अब पीडब्ल्यूडी द्वारा मौजूदा पुरानी तहसील के पास ही तहसील की करीब सवा दो एकड़ जमीन में 9.74 करोड़ की लागत से तीन मंजिला नई बिल्डिंग बनाई गई है। नई तहसील बिल्डिंग का निर्माण कार्य अब तकरीबन पूरा हो चुका है। तहसील बिल्डिंग में अब पंखे, एसी व पानी की टोंटी लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन



पार्किंग के लिए काटने पड़ेंगे पेड़
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अश्वनी शर्मा ने बताया कि नई तहसील बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तहसील बिल्डिंग के लिए पार्किंग बनाई जानी बाकी है, इसके लिए कुछ पेड़ काटने पड़ेंगे। इसके लिए वन विभाग से मंजूरी ली जाएगी, इसके बाद पीडब्ल्यूडी पार्किंग बनाएगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए अगले मार्च माह में नई तहसील बिल्डिंग में ही तहसील सहित अन्य इसराना सब डिवीजन के कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। नई तहसील बिल्डिंग के पीछे ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, तहसील में कार्यरत ग्रुप सी व डी के चार-चार कर्मचारियों के आवास भी बनाए गए हैं।

तहसील की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा है और अगले माह तहसील व सब डिवीजन के कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधा मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवदीप सिंह नैन, एसडीएम इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें